Homeराजनीतिज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का...

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालयों का घेराव करने निकले हैं। इसी कड़ी में दुर्ग में कांग्रेस ने काले कपड़े पहनकर रैली शुरू की है। रैली में तीनों जिला अध्यक्षों के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं।

रायगढ़ में भी कांग्रेस नेता कलेक्ट्रेट घेराव के लिए पहुंच गए हैं। यहां कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ रहे हैं।

रायपुर में भी कांग्रेस कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी। प्रदर्शन दोपहर में होगा। प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत भी इसमें शामिल होंगे।

इससे पहले राजीव भवन में सुखदेव भगत की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। इसमें नगरीय निकाय चुनाव, जल-जंगल-जमीन, स्मार्ट मीटर और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर चर्चा हुई।

स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर भी प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई है। कांग्रेस ने देशभर में चरणबद्ध आंदोलन का कार्यक्रम घोषित किया है।

इसके तहत 25 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटियों ने राज्य चुनाव आयोग के कार्यालयों तक मार्च किया था। अब आंदोलन के दूसरे चरण में 28 सितंबर को जिला कांग्रेस कमेटियों को कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची में गड़बड़ियों के जरिए वोट चोरी की जा रही है। पार्टी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के साथ उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग भी कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular