Homeराजनीतिकांग्रेस कार्यसमिति की बैठक: चुनाव आयोग की भूमिका और मतदाता सूची पर...

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक: चुनाव आयोग की भूमिका और मतदाता सूची पर चर्चा, छत्तीसगढ़ से भूपेश बघेल समेत नेता शामिल

नई दिल्ली स्थित AICC कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हुए। छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम और ताम्रध्वज साहू भी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में चुनाव आयोग की भूमिका, मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस की आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर लगातार चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर सवाल उठाती रही है।

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप पर आगे की रणनीति को लेकर CWC की बैठक में मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस का आरोप है कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों से चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पार्टी इस मुद्दे को लेकर आगे राजनीतिक और संगठनात्मक अभियान चलाएगी, इस पर भी चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग और चुनाव आयोग की भूमिका पर भी वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे। इन मुद्दों को लेकर आगे की कार्रवाई और कार्यक्रम तय किए जाने की संभावना है।

बैठक की शुरुआत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा को लेकर पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। खड़गे ने कहा कि इन मुद्दों पर पार्टी आगे की राजनीतिक कार्ययोजना तैयार कर रही है।

बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों के साथ संगठन की आगामी रणनीति और राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी चर्चा की। राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल हुए। बैठक में चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर पार्टी के रुख को लेकर चर्चा हुई। इन मुद्दों पर संसद और सड़क पर आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम और ताम्रध्वज साहू भी बैठक में मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस इससे पहले भी मतदाता सूची और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन और राजनीतिक कार्यक्रम कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular