HomeUncategorizedNEET पेपर लीक और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जशपुर...

NEET पेपर लीक और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जशपुर जिले में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन,

जशपुरनगर -: नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस नेताओं एवं सांसदों की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को जशपुर जिले में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जशपुर, कुनकुरी, बगीचा और कांसाबेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जशपुर बस स्टैंड में आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक विनय भगत । वहीं कुनकुरी में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यू.डी. मिंज ने किया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बगीचा बस स्टैंड में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया, जबकि कांसाबेल में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

पूर्व विधायक विनय भगत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीट पेपर लीक जैसी गंभीर घटना से देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य पर असर पड़ा है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की आवाज दबाने का प्रयास बताया।जिला कांग्रेस अध्यक्ष यू.डी. मिंज ने कहा कि नीट पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य संकट में पड़ा है, लेकिन दोषियों पर कार्रवाई के बजाय विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं और जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार जारी रखेगी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार कांग्रेस नेताओं को रिहा करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Previous article
RELATED ARTICLES

Most Popular