HomeUncategorizedबिलासपुर नगर निगम में ACB की कार्रवाई, सम्पदा शाखा कर्मचारी 10 हजार...

बिलासपुर नगर निगम में ACB की कार्रवाई, सम्पदा शाखा कर्मचारी 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बिलासपुर नगर निगम में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए सम्पदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोप है कि उसने मकान नवीनीकरण से जुड़े काम को कराने के एवज में राजकिशोर नगर निवासी एक व्यक्ति से रिश्वत की रकम मांगी थी।

जानकारी के मुताबिक राजकिशोर नगर निवासी शिकायतकर्ता अपने मकान के नवीनीकरण से संबंधित काम के लिए नगर निगम पहुंचा था। इसी काम को आगे बढ़ाने के एवज में सम्पदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका ने उससे रिश्वत की मांग की। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी ACB को दी।

पीड़ित ने इसकी शिकायत ACB से की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद ACB की टीम ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में दबिश दी। इसके बाद ACB ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की कार्रवाई की। टीम ने कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि जैसे ही कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा गया, निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि जिस समय ACB की कार्रवाई हुई, उस दौरान नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक चल रही थी।

ACB की कार्रवाई के दौरान नगर निगम में सामान्य सभा चल रही थी। अचानक ACB की टीम के पहुंचने और निगम कर्मचारी के पकड़े जाने की खबर से अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई की खबर फैलते ही निगम के अधिकारी और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कार्रवाई को लेकर निगम परिसर में काफी देर तक चर्चा होती रही। ACB की टीम आरोपी कर्मचारी से पूछताछ के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular