HomeUncategorizedकेशकाल में खराब सड़क के बीच गोद में उठाकर पहुंचाई गई गर्भवती...

केशकाल में खराब सड़क के बीच गोद में उठाकर पहुंचाई गई गर्भवती महिला, अस्पताल पहुंचने के 10 मिनट बाद हुआ सुरक्षित प्रसव

कोंडागांव जिले के केशकाल में तीन दिन की लगातार बारिश के बाद एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। ऊपर बेडमापारा गांव की खराब सड़क से एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई।

महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने 102 एंबुलेंस को फोन किया। बारिश के कारण रास्ता कीचड़ और पानी से भर गया था, जिससे एंबुलेंस का गांव तक पहुंचना संभव नहीं हो सका।

प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को परिजनों ने गोद में उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद महिला को एंबुलेंस में बिठाया गया और तुरंत केशकाल अस्पताल ले जाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने तहसीलदार गणेश सिदार और थाना प्रभारी विकास बघेल को टीम के साथ मौके पर भेजा। प्रशासन और पुलिस टीम ने एंबुलेंस के लिए रास्ता साफ कराया, जिसके बाद एंबुलेंस गांव तक पहुंच सकी।

अस्पताल पहुंचने के 10 मिनट बाद ही महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

इस मामले में एसडीएम आकांक्षा नायक ने 102 एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था में कमी के लिए संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular