HomeUncategorizedदुर्ग में भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को सभी स्कूलों में...

दुर्ग में भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को सभी स्कूलों में छुट्टी, त्रैमासिक परीक्षा पर अलग से आदेश जारी होगा

दुर्ग जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जिला शिक्षा अधिकारी ने 26 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर ने 25 सितंबर की शाम 6:19 बजे यह आदेश जारी किया।

आदेश के मुताबिक, जिले के सभी सरकारी, निजी, अनुदान प्राप्त और बीएसपी स्कूल बंद रहेंगे। यानी 26 सितंबर को जिले में किसी भी श्रेणी के स्कूल में पढ़ाई नहीं होगी।

इस आदेश की कॉपी कलेक्टर समेत कई अधिकारियों और सभी स्कूल प्रमुखों को भेजी गई है, ताकि सभी संबंधित पक्षों को छुट्टी की जानकारी समय पर मिल सके।

हालांकि, स्कूलों में होने वाली त्रैमासिक परीक्षाओं को लेकर अलग से आदेश जारी होगा। इसके लिए कलेक्टर की मंजूरी के बाद नए निर्देश दिए जाएंगे।

ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को परीक्षा कार्यक्रम के लिए नए आदेश का इंतजार करना होगा। परीक्षा को लेकर अभी कोई नया निर्देश जारी नहीं हुआ है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 25 सितंबर को भी छुट्टी का आदेश देर से आया था। उस दिन सुबह करीब 10 बजे आदेश जारी होने से कई बच्चे स्कूल पहुंच चुके थे, जिन्हें बाद में वापस लौटना पड़ा।

इससे अभिभावकों और छात्रों को परेशानी हुई थी। भारी बारिश के बीच स्कूल पहुंचे बच्चों को लौटना पड़ा, जिससे आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular