शिवप्रकाश तिवारी ने कहा कि एक सुरक्षित छत्तीसगढ़, विकसित छत्तीसगढ़ और सुशासन युक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए भाजपा की सरकार को पुनः चुनना आवश्यक है।

उन्होंने यह बात अपने जमीनी अभियान के दौरान कही, जहां वे ग्रामीणों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।
शिवप्रकाश तिवारी के इस जमीनी अभियान और समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रयासों से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
ग्रामीण इस बात से अत्यंत प्रसन्न हैं कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व एवं कार्यकर्ता लगातार उनके बीच पहुंचकर उनका हाल-चाल जान रहे हैं और उनकी समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं।



