HomeUncategorizedकांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को 25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब...

कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को 25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार, कोर्ट ने दी जमानत

कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस से जुड़े और शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को गिरफ्तार किया है। चार दिन की तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने शनिवार देर रात शोएब को गिरफ्तार किया।

रविवार शाम उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड मांगा गया, लेकिन कोर्ट ने उसे जमानत पर छोड़ दिया।

मामले में भाजपा नेता के भांजे टीनू भारद्वाज समेत कुछ अन्य युवकों से भी पूछताछ की गई है।

इससे पहले शोएब के चाचा और पूर्व महापौर एजाज ढेबर को भी लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव गैंग के नाम पर 50 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने की धमकी मिली थी। उन्हें फोन के साथ मैसेज भी भेजा गया था।

एजाज ढेबर ने कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में भी विदेशी वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल किया गया था।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि एजाज को भेजे गए मैसेज को कॉपी कर उसमें केवल नाम बदलकर आनंद कुकरेजा को भेजा गया। एजाज को मिले मैसेज की कॉपी कर कुकरेजा को भेजा गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular