HomeUncategorizedजशपुर के जुरगुम-तुर्रापानी जंगल में मिले युवक के शव की हत्या की...

जशपुर के जुरगुम-तुर्रापानी जंगल में मिले युवक के शव की हत्या की पुष्टि, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

जशपुरनगर के बगीचा थाना क्षेत्र के जुरगुम-तुर्रापानी जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक के शव की पहचान ग्राम बिमड़ा निवासी राजेश दास के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

जानकारी के अनुसार 23 सितंबर की शाम स्थानीय महिला मनियारो बाई जुरगुम-तुर्रापानी जंगल की ओर गई थी। इसी दौरान उसने जंगल में एक युवक का शव पड़ा देखा। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

जांच के दौरान शव की पहचान ग्राम बिमड़ा निवासी राजेश दास के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों से भी जानकारी जुटाई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद स्पष्ट हुआ कि राजेश की मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई थी, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत हत्या से होने की पुष्टि के बाद बगीचा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया है।

फिलहाल हत्या के कारण और आरोपी की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना स्थल और आसपास के क्षेत्र से मिले संभावित सुरागों को जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular