HomeUncategorizedछत्तीसगढ़: 19 नायब तहसीलदार तहसीलदार पद पर पदोन्नत, नई पदस्थापना भी जारी

छत्तीसगढ़: 19 नायब तहसीलदार तहसीलदार पद पर पदोन्नत, नई पदस्थापना भी जारी

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नति दी है। प्रमोशन के साथ ही इन अधिकारियों की नई पदस्थापना भी की गई है।

विभाग द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को तहसीलदार पद पर प्रमोट किया गया है और साथ ही उनकी नई तैनाती की जगह भी तय कर दी गई है।

पदस्थापना में कुछ अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। जबकि कुछ अधिकारियों को वर्तमान जिले में ही नई जिम्मेदारी दी गई है।

आदेश के मुताबिक पदोन्नत अधिकारियों को वर्तमान जगह से कार्यमुक्त होने के दिन से 10 दिन के भीतर नई पदस्थापना वाली जगह पर कार्यभार संभालना होगा।

यदि कोई अधिकारी तय समय सीमा के भीतर नई पदस्थापना वाली जगह पर ज्वाइन नहीं करता है, तो उसका पदोन्नति आदेश अपने आप निरस्त माना जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular