HomeUncategorizedछत्तीसगढ़: 19 नायब तहसीलदार तहसीलदार पद पर पदोन्नत, नई पदस्थापना जारी

छत्तीसगढ़: 19 नायब तहसीलदार तहसीलदार पद पर पदोन्नत, नई पदस्थापना जारी

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नति दी है। इन अधिकारियों को प्रमोशन के साथ ही नई पदस्थापना भी सौंपी गई है।

विभाग द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के अनुसार, कुछ अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। वहीं कुछ अधिकारियों को वर्तमान जिले में ही नई जिम्मेदारी दी गई है।

पदोन्नत अधिकारियों को वर्तमान जगह से कार्यमुक्त होने के दिन से 10 दिन के भीतर नई पदस्थापना वाली जगह पर कार्यभार संभालना होगा।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि तय समय में ज्वाइन नहीं करने पर पदोन्नति आदेश अपने आप निरस्त माना जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular