HomeUncategorizedछत्तीसगढ़ में 36 घंटे की लगातार बारिश थमी, रायपुर समेत कई हिस्सों...

छत्तीसगढ़ में 36 घंटे की लगातार बारिश थमी, रायपुर समेत कई हिस्सों में जलभराव, 120 परिवारों का रेस्क्यू

छत्तीसगढ़ में करीब 36 घंटे हुई लगातार बारिश के बाद अब बारिश थम गई है। हालांकि, रायपुर समेत कई हिस्सों में पानी भर गया है। महादेवघाट पुल से 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है। घाट किनारे बसे 120 परिवारों का रेस्क्यू किया गया है।

इधर बिलासपुर की अरपा नदी में गणेश विसर्जन के दौरान 2 बच्चे बह गए, जिनकी तलाश की जा रही है। रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस-2 के EWS B ब्लॉक में पूरा इलाका पानी में डूब गया है। सुरक्षा के चलते बिजली काटी गई है।

दक्षिण छत्तीसगढ़ बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित है। जगदलपुर के चिवनी, भाटी और लालबाग इलाकों में बाढ़ से लोगों के घरों का राशन बह गया। 100 से ज्यादा प्रभावितों को शासकीय भगत सिंह स्कूल के राहत शिविर में रखा गया है। बस्तर में सड़कें डूबी हुई हैं।

बारिश और जलभराव के चलते 6 ट्रेनें और एक फ्लाइट कैंसिल की गई हैं। धमतरी में पानी भरे पुल को पार करते समय एक कार तेज बहाव में बह गई। कार में सवार दो लोगों ने कांच तोड़कर बाहर निकलकर जान बचाई।

गंगरेल डैम के 14 गेट से पानी छोड़ा जा रहा है। हालात को देखते हुए प्रदेशभर के सभी स्कूलों में आज छुट्टी कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular