धमतरी के गंगरेल बांध से 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद महानदी में उफान आ गया है। इसके चलते जांजगीर-चांपा जिले का प्रसिद्ध तीर्थनगर शिवरीनारायण जलमग्न होकर टापू में बदल गया है।
महानदी के बढ़ते जलस्तर के कारण शिवरीनारायण क्षेत्र पूरी तरह प्रभावित हुआ है और वहां का भूभाग जलमग्न हो गया है।
शबरी पुल पर 5 फीट पानी बह रहा है, जिससे रायपुर, बलौदाबाजार और सारंगढ़ का संपर्क टूट गया है।
महानदी के तटीय इलाकों के घरों में भी पानी भर गया है।



