
रायपुर में GST विभाग ने प्राइवेट बिल्डर्स के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। विभाग की टीम अलग-अलग जगहों पर जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, बोगस बिल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, GST विभाग को बिल्डर्स द्वारा टैक्स चोरी किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद अधिकारियों की टीम ने संबंधित ठिकानों पर छापा मारा। कार्रवाई के लिए GST विभाग के 7 अधिकारी पहुंचे हैं।
GST टीम ने चौबे कॉलोनी और आमानाका क्षेत्र स्थित रेसिडेंशियल्स में भी कार्रवाई की है। टीम यहां बिल्डर्स के दस्तावेज, लेन-देन और GST से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
कार्रवाई के दौरान बोगस बिल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिले हैं। इसी के साथ मेग्नेटो मॉल समेत कई ठिकानों पर कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज और बोगस बिल मिलने की जानकारी है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए गए हैं।
अधिकारियों की टीम इन दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है। फिलहाल GST विभाग की कार्रवाई जारी है।
जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कितने की GST चोरी का मामला सामने आया है और किन लोगों या कंपनियों की इसमें भूमिका है।



