HomeUncategorizedरायपुर में ट्रिपल मर्डर: पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की चाकू से...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर: पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की चाकू से हत्या, आरोपी पति ने खुद पर भी किया वार

राजधानी रायपुर में देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर लिया, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला माना थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरतराई का है। आरोपी की पहचान भुनेश्वर साहू के रूप में हुई है। वह जिला बालोद का रहने वाला है और डूमरतराई के साहू पारा में किराए के मकान में रहता था।

बताया जा रहा है कि पत्नी के कैरेक्टर पर शंका के चलते उसने पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी भुनेश्वर साहू ने पहले पत्नी और दोनों बच्चों पर धारदार चाकू से हमला किया। तीनों की मौत के बाद उसने खुद पर भी चाकू से वार किए।

घटना की जानकारी मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया।

पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है। उसका इलाज जारी है।

इसके अलावा पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाहारा भेज दिया है और घटनास्थल को सील कर दिया गया है।

फिलहाल, पुलिस घटना के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular