HomeUncategorizedअंजुमन कमेटी इस्लामिया जशपुर का सफाई मुहिम कामयाब, कब्रिस्तान में चला ख़ास...

अंजुमन कमेटी इस्लामिया जशपुर का सफाई मुहिम कामयाब, कब्रिस्तान में चला ख़ास अभियान

जशपुरनगर -: सामाजिक और दीनि जिम्मेदारी का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए अंजुमन कमेटी इस्लामिया जशपुर द्वारा स्थानीय कब्रिस्तान में एक व्यापक साफ-सफाई मुहिम अंजाम दी गई। इस दौरान कमेटी के अरकान और समाज के लोगों ने मिलकर कब्रिस्तान परिसर की झाड़-झंखाड़ हटाई, कचरा जमा किया और पूरे इलाक़े की सफाई को यक़ीनी बनाया।

कमेटी के सदर महबूब अंसारी ने बताया कि कब्रिस्तान की नियमित देखरेख और उसकी पाकीज़गी बरकरार रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की मुहिम न सिर्फ़ कब्रिस्तान की ख़ूबसूरती में इज़ाफ़ा करती है, बल्कि साफ-सुथरा माहौल कायम रखने में भी अहम किरदार अदा करती है।

🤝 समाज की बढ़-चढ़कर शिरकत 👇👇

इस खिदमत-ए-ख़ल्क़ के काम में सदर महबूब अंसारी के साथ सरफराज आलम, इम्तियाज अंसारी, शब्बीर वकील, मनोहर अंसारी, सलीम खान, तसव्वर अंसारी, असरार उल हक, जलील खान, एजाज उल हक, समीम खान, जौहर खान, असगर अली और सज्जू कुरैशी समेत बड़ी तादाद में मुस्लिम समाज के अफराद ने हिस्सा लिया और श्रमदान कर अपना तआवुन पेश किया।

कमेटी की जानिब से तमाम समाजजनों से अपील की गई कि वे कब्रिस्तान की हिफाज़त, पवित्रता और सफाई को बरकरार रखने में हमेशा अपना किरदार अदा करें, ताकि आने वाली नस्लों के लिए भी यह जगह पाक और मुबारक बनी रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular