HomeUncategorizedपितृ पक्ष के पहले दिन कन्हर नदी तट पर श्रद्धालुओं की भीड़,...

पितृ पक्ष के पहले दिन कन्हर नदी तट पर श्रद्धालुओं की भीड़, तर्पण और पिंडदान किया

रामानुजगंज में पितृ पक्ष के पहले दिन कन्हर नदी के तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। गंगा के समान उत्तरवाहिनी मानी जाने वाली कन्हर नदी में लोग अपने पितरों का तर्पण और पिंडदान करने पहुंचे।

रामानुजगंज और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग मां महामाया मंदिर छठ घाट और प्राचीन शिव मंदिर घाट पहुंचे। लोगों ने विधि-विधान से अपने पूर्वजों को याद किया।

सुबह से ही दोनों घाटों पर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। श्रद्धालुओं ने तर्पण और पिंडदान कर अपने पूर्वजों को याद किया।

मान्यता है कि पितृ पक्ष में पूर्वजों को याद कर श्रद्धा से तर्पण करने से उनके प्रति सम्मान व्यक्त होता है। हिंदू धर्म में इसे पूर्वजों के प्रति जिम्मेदारी निभाने का खास मौका माना गया है।

मां महामाया मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडे ने बताया कि पितृ पक्ष का धार्मिक महत्व है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपनी क्षमता के अनुसार पितरों का तर्पण, पूजन और दान करने को कहा।

नगर पालिका ने दोनों घाटों पर साफ-सफाई और जरूरी इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular