
जशपुरनगर -: प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चम्पा के वार्ड क्रमांक 16 की वार्ड पंच जासिंता पैकरा, पति कलिंद पैकरा, की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब क्षेत्र में अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गरज-चमक शुरू हो गई। इसी दौरान बिजली गिरने से महिला चपेट में आ गईं।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। महिला पंच के निधन से परिवार में मातम छा गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि जासिंता पैकरा अपने वार्ड की सक्रिय और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थीं तथा सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहती थीं।
स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है। पंच के असामयिक निधन पर ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।




