HomeUncategorizedजशपुर जिले में क्षत्रिय करणी सेना युवा प्रकोष्ठ की कमान अभिषेक सिंह...

जशपुर जिले में क्षत्रिय करणी सेना युवा प्रकोष्ठ की कमान अभिषेक सिंह को, जिलाध्यक्ष नियुक्त

जशपुरनगर -: क्षत्रिय करणी सेना परिवार ने संगठनात्मक विस्तार और युवा प्रकोष्ठ को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए अभिषेक सिंह को जशपुर जिले के युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार अभिषेक सिंह का कार्यकाल 24 जुलाई 2026 से 23 जुलाई 2027 तक एक वर्ष का रहेगा।

संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में अभिषेक सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उनसे पद की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखने की अपेक्षा की गई है। साथ ही परिवार द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठा, अनुशासन और पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया गया है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि वे क्षत्रिय करणी सेना परिवार के हित में सक्रियता के साथ कार्य करते हुए युवा प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अभिषेक सिंह की नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद करणी सेना जशपुर परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं, सोशल मीडिया और WhatsApp ग्रुप के माध्यम से भी संगठन के सदस्यों ने अभिषेक सिंह का स्वागत करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

संगठन के सदस्यों को उम्मीद है कि अभिषेक सिंह अपने कार्यकाल के दौरान युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों को एकजुट करते हुए संगठन की गतिविधियों को गति देंगे और क्षत्रिय करणी सेना परिवार के उद्देश्यों एवं विचारों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

अभिषेक सिंह की नियुक्ति को संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और युवा प्रकोष्ठ को नई दिशा देने की महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular