HomeUncategorizedभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जशपुर की जिला कार्यसमिति सह परिचयात्मक बैठक संपन्न

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जशपुर की जिला कार्यसमिति सह परिचयात्मक बैठक संपन्न


जशपुरनगर -: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री मखमूर इकबाल खान के निर्देशानुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला जशपुर की जिला कार्यसमिति सह परिचयात्मक बैठक भाजपा कार्यालय जशपुर में जिला अध्यक्ष मो. हदीस अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार राय सहित नरेश नंदे, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, गोविंद राम, भाजयुमो जिला महामंत्री विकास राजा सोनी, फैजान सरवर खान, श्रीमती शारदा प्रधान,असलम अहमद, मुकेश सोनी एवं संतोष सिंह उपस्थित रहे।


बैठक में जिला अध्यक्ष मो. हदीस अंसारी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन को जिले में और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।


पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। वहीं नरेश नंदे ने कार्यकर्ताओं से संगठन की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने की अपील की।


परिचयात्मक सत्र में सभी पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular