HomeUncategorizedसन्ना पंचायत में आपसी मनमुटाव दूर करने पहल, निर्माण कार्यों में बाधा...

सन्ना पंचायत में आपसी मनमुटाव दूर करने पहल, निर्माण कार्यों में बाधा खत्म करने बनी सहमति


सन्ना बस स्टैंड स्थित नवीन प्रतीक्षालय में पंचायत के विकास कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत के सरपंच, उप सरपंच, निर्माण कार्य समिति के अध्यक्ष सहित पंचगण एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य पिछले कई महीनों से पंचायत में चल रहे आपसी मनमुटाव को दूर कर विकास एवं निर्माण कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाना रहा।
बताया गया कि पंचायत के भीतर जनप्रतिनिधियो में आपसी मतभेद के चलते बीते कुछ महीनों से सन्ना पंचायत में होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों में रुकावट की स्थिति बनी हुई थी। इससे पंचायत के विकास कार्य प्रभावित होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर भी असहमति का माहौल बना हुआ था।
इसी को देखते हुए बैठक में दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना गया। व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष मोहम्मद साबिर अंसारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आपसी मतभेद और मनमुटाव को दूर करने के लिए संवाद के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास किया गया। बैठक में मौजूद लोगों ने पंचायत के विकास को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में आपसी विवादों के कारण निर्माण एवं विकास कार्य प्रभावित नहीं होने देने पर सहमति जताई।
बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि पंचायत के विकास कार्य किसी व्यक्तिगत मतभेद की वजह से बाधित नहीं होने चाहिए। सभी जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित पक्षों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर पंचायत के लंबित एवं प्रस्तावित निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर चर्चा हुई।
इस दौरान नागवंत कुमार गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, गुलाम रब्बानी, एताब अंसारी, बसंत पाठक महाराज, डोनाल्ड बेक ,सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक के बाद उम्मीद जताई गई कि आपसी मतभेद दूर होने से सन्ना पंचायत में विकास एवं निर्माण कार्यों को गति मिलेगी और पंचायत स्तर पर जनहित से जुड़े कार्य बिना किसी अनावश्यक बाधा के आगे बढ़ सकेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular