HomeUncategorizedकवई में आंगन मिलन उत्सव के अवसर पर बीडीसी रूपावती बाई कोरवा...

कवई में आंगन मिलन उत्सव के अवसर पर बीडीसी रूपावती बाई कोरवा ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने किया प्रेरित

जशपुरनगर -: एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना सन्ना अंतर्गत ग्राम कवई में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और ग्रामीण शामिल हुए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंडरापाठ रूपावती बाई कोरवा रहीं। इस दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

रूपावती बाई कोरवा ने कहा कि सरकार गर्भावस्था से लेकर बच्चों के जन्म, पोषण, शिक्षा और जीवन के विभिन्न पड़ावों तक अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में शामिल बच्चों एवं महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने आंगन मिलन उत्सव को उपयोगी बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

Most Popular