HomeUncategorizedबिलासपुर में चाकू लहराते युवती का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर तान्या...

बिलासपुर में चाकू लहराते युवती का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर तान्या अली होने का दावा; पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवती का चाकू लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती एक हाथ में सिगरेट लेकर धुआं उड़ा रही है और दूसरे हाथ में चाकू लेकर कैमरे के सामने नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही युवती तान्या अली है। सोशल मीडिया पर यह भी दावा है कि वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल heyyy_tanny से स्टोरी पर लगाया गया था। हालांकि चाकू वाला वीडियो कब का है और इसे किसने रिकॉर्ड किया, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले भी इसी युवती से जुड़ा सड़क पर मारपीट का वीडियो सामने आया था। गणेशोत्सव के दौरान युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ युवतियां एक लड़की से सड़क पर मारपीट करती नजर आई थीं।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर तीन लड़कियों की पहचान कर उन्हें थाने बुलाया था। पुलिस के मुताबिक, माफी मांगने के बाद उन्हें समझाइश देकर छोड़ दिया गया था। इससे संबंधित खबर में बताया गया था कि युवती को पीटने वाली लड़कियों ने कान पकड़कर सॉरी कहा था। बीच सड़क जमीन पर पटका गया था और लात-घूंसों से पीटा गया था। पुलिस ने थाने में तीनों युवतियों से कान पकड़कर उठक-बैठक कराई गई और दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की हिदायत दी।

इसी बीच बिलासपुर में 2 युवतियों के सड़क किनारे बैठकर शराब पीने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो देर रात अग्रसेन चौक से सीएमडी चौक जाने वाले मार्ग का है। वीडियो में सड़क किनारे 2 स्कूटी दिखाई दे रही है। दो युवती के शराब पीने का दावा किया जा रहा है। यह शहर का प्रमुख मार्ग बताया जा रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद सार्वजनिक जगह पर शराब पीने को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। वीडियो में दिखाई दे रही युवती और घटनाओं की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल दोनों वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular