HomeUncategorizedकिशोर से मारपीट और अश्लील हरकत का आरोप, तीन युवकों पर केस...

किशोर से मारपीट और अश्लील हरकत का आरोप, तीन युवकों पर केस दर्ज

सीतापुर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट, अश्लील हरकत और धमकी देने का आरोप लगा है। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

शिकायत के अनुसार 23 सितंबर की शाम एक युवक ने किशोर को फोन कर बातचीत के लिए बुलाया। इसके बाद कॉलेज के पास वीडियो दिखाने की बात कहकर उसे बुलाया गया। किशोर के वहां पहुंचने पर तीनों ने उसे पकड़कर गाली-गलौज और मारपीट की।

आरोप है कि कपड़े उतरवाकर अश्लील हरकत की गई और शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी का भी आरोप है। डर के कारण किशोर ने तत्काल स्वजन को जानकारी नहीं दी।

शरीर पर चोट के निशान और दर्द होने पर स्वजन को घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।

सीतापुर थाने में धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 11 और 12 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular