
जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर नगरनार थाना क्षेत्र के कोहकापाल गांव में दो 12 वर्षीय बच्चों की कथित नरबलि दिए जाने के आरोप से हड़कंप मच गया है। घटना को लेकर गांव में तनाव और चर्चा का माहौल है।
बताया जा रहा है कि बच्चे किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने लखीराम और गुरूसाय पर बच्चों की बलि देने का आरोप लगाया।
एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि कोहकापाल में नरबलि से जुड़ा मामला करीब दो महीने पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल थाने में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं है।
उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी को पूरे घटनाक्रम की जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ग्रामीणों और संबंधित लोगों से जानकारी जुटा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की पुष्टि की जा रही है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी या औपचारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।
ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों और बच्चों के बयान के आधार पर पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने जांच को प्राथमिकता दी है।



