राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के वरिष्ठ अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। जारी तबादला सूची के अनुसार सरगुजा संभाग और जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार व जिले बदले गए हैं।
इसमें सरगुजा के अपर कलेक्टर सुनील नायक का स्थानांतरण कर उन्हें जशपुर का नया अपर कलेक्टर बनाया गया है, जबकि सरगुजा में पदस्थ अपर कलेक्टर राम सिंह ठाकुर को स्थानांतरित कर सूरजपुर जिले के अपर कलेक्टर पद पर पदस्थ किया गया है।
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर देव सिंह उइके को मुंगेली जिले में संयुक्त कलेक्टर के पद पर भेजा गया है। वहीं सरगुजा में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर जेआर शतरंज को बेमेतरा स्थानांतरित किया गया है, जबकि डिप्टी कलेक्टर फागेश सिन्हा का तबादला बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लिए किया गया है।
इसके साथ ही सुकमा में पदस्थ प्रताप विजय कुमार खेस को पदोन्नत/स्थानांतरित कर सरगुजा का नया अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
सरगुजा जिले की प्रशासनिक टीम को मजबूत करने के लिए दो नए डिप्टी कलेक्टर भी दिए गए हैं। डिप्टी कलेक्टर आशुतोष देवांगन को रायपुर से सरगुजा और डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर को बालोद से स्थानांतरित कर सरगुजा जिले में पदस्थ किया गया है।
राज्य शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
अपर कलेक्टरों के तबादले के तहत सुनील नायक को जशपुर, राम सिंह ठाकुर को सूरजपुर और प्रताप विजय कुमार खेस को सुकमा से सरगुजा का नया अपर कलेक्टर बनाया गया है।
डिप्टी व संयुक्त कलेक्टर के ट्रांसफर में संयुक्त कलेक्टर देव सिंह उइके मुंगेली भेजे गए हैं, जबकि डिप्टी कलेक्टर जेआर शतरंज बेमेतरा और फागेश सिन्हा बलौदाबाजार-भाटापारा गए हैं।
सरगुजा को मिले नए अफसरों में प्रशासनिक कसावट के लिए रायपुर से आशुतोष देवांगन और बालोद से प्राची ठाकुर को डिप्टी कलेक्टर बनाकर सरगुजा भेजा गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी राप्रसे अफसरों को नए जिलों में तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।



