HomeUncategorizedजशपुर में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पुलिस आरक्षक समेत चार गिरफ्तार,...

जशपुर में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पुलिस आरक्षक समेत चार गिरफ्तार, महकमे में मचा हड़कंप..!

जशपुर, 3 मार्च 2026 -: जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें गांजा तस्करी के नेटवर्क में पुलिस कर्मियों की संलिप्तता उजागर हुई है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28/02/26 को मुखबिर से सूचना मिली कि विवेकानंद कॉलोनी, जशपुर में किराए के मकान में रहने वाला रवि विश्वकर्मा अपने घर में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपाकर रखा हुआ है।सूचना मिलते ही थाना कोतवाली जशपुर की टीम ने तत्काल छापेमारी की कार्रवाई की।

रेड के दौरान मकान से एक पेटी में रखे 24 पैकेट गांजा बरामद किए गए। पूछताछ में रवि विश्वकर्मा ने खुलासा किया कि यह गांजा गोविंद उर्फ सुनील द्वारा उसे पैसों के एवज में अपने घर में रखने के लिए दिया गया था। मामले में थाना जशपुर में अपराध क्रमांक 74/26 के तहत धारा 20(बी) NDPS Act के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी रवि विश्वकर्मा एवं सुनील भगत को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

मामले ने उस समय गंभीर मोड़ ले लिया जब आरोपी गोविंद से पूछताछ के दौरान थाना तपकरा में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 581 धीरेंद्र मधुकर (उम्र 37 वर्ष) एवं आरक्षक क्रमांक 392 अमित त्रिपाठी (उम्र 35 वर्ष) का नाम सामने आया। आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मी गांजा तस्करी में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे थे।प्रारंभिक जांच में दोनों आरक्षकों की संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस घटनाक्रम से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और आंतरिक निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं।सूत्रों के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच जारी है और तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जिले में इस कार्रवाई को गांजा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता माना जा रहा है, वहीं पुलिस कर्मियों की संलिप्तता ने आमजन में आक्रोश भी पैदा कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular