
जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर नगरनार थाना क्षेत्र के कोहकापाल गांव में दो 12 वर्षीय बच्चों की कथित नरबलि दिए जाने के आरोप से हड़कंप मच गया है। घटना को लेकर गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है।
बताया जा रहा है कि बच्चे किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने लखीराम और गुरूसाय पर बच्चों की बलि देने का आरोप लगाया।
एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि कोहकापाल में नरबलि से जुड़ा मामला करीब दो महीने पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल थाने में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी को पूरे घटनाक्रम की जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ग्रामीणों और संबंधित लोगों से जानकारी जुटा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। आरोपों की सत्यता की जांच के लिए ग्रामीणों और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।
गांव में इस घटना के बाद चर्चाओं का दौर जारी है। प्रशासन और पुलिस की टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।



