HomeUncategorizedजशपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रदर्शन, राहुल गांधी...

जशपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन !

जशपुरनगर -: नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर देशभर में राजनीतिक माहौल गर्माता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में जशपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) एवं महिला मोर्चा द्वारा अधिनियम के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस विधेयक का विरोध करना नारी सशक्तिकरण के खिलाफ कदम है।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष अनीता पैंकरा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दीपक मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जनपद अध्यक्ष गंगा राम भगत, जिला मंत्री संतोष सिंह, जिला महामंत्री राजा सोनी, जिला उपाध्यक्ष नमित सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसका विरोध करने वाले जनभावनाओं के विपरीत कार्य कर रहे हैं और देश में महिला सशक्तिकरण की प्रक्रिया को बाधित करना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular