
जशपुरनगर -: जिले से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां आस्ता थाना क्षेत्र के धरधरी गांव स्थित प्राचीन बम्हनी माता मंदिर में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया है। यह मंदिर क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक धरोहर माना जाता है।
बताया जा रहा है कि देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने मंदिर परिसर में घुसकर मंदिर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कियाधार्मिक प्रतीकों के साथ छेड़छाड़ की साथ ही मंदिर में लगा झंडा भी जला दिया सुबह जब ग्रामीण पूजा के लिए पहुंचे तो उन्होंने मंदिर की स्थिति देखी, जिसके बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया।घटना की सूचना मिलते ही आस्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैपुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ और साक्ष्य जुटाने में लगी है संदिग्ध गतिविधियों की जांच के लिए टीम भी गठित की गई है।
घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।संगठन ने 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की हैकार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई हैइस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कीस्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।
धार्मिक स्थल पर इस प्रकार की घटना को लेकर प्रशासन सतर्क है, क्योंकि ऐसे मामलों से सामाजिक माहौल प्रभावित हो सकता है। पहले भी क्षेत्र के कई हिस्सों में मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद तनाव की स्थिति देखी गई है।
जशपुर के धरधरी गांव में हुई यह घटना न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है, बल्कि कानून-व्यवस्था के लिए भी चुनौती बन गई है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी पर टिकी है।



