
पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
जशपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 वर्षीय पहाड़ी कोरवा मासूम बच्चे की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना को लेकर यह भी जानकारी सामने आ रही है कि बच्चे की आंख और किडनी गायब हैं। हालांकि, शरीर के अंग गायब होने की बात की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
मासूम बच्चे की हत्या की खबर से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस जघन्य वारदात को किसने अंजाम दिया और इसके पीछे क्या वजह है? पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या की परिस्थितियों तथा शरीर के अंगों से जुड़ी वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में पुलिस की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।



