HomeUncategorizedजशपुर विधानसभा के छिनगाटोली में विकास की मोटाई सिर्फ 3 इंच पर...

जशपुर विधानसभा के छिनगाटोली में विकास की मोटाई सिर्फ 3 इंच पर सीमित।

8 इंच की जगह कम मोटाई में सीसी रोड निर्माण का आरोप, घटिया सामग्री और बिना समतलीकरण के काम की शिकायत

जशपुरनगर -: डुमरकोना पंचायत के आश्रित ग्राम छिनगाटोली में चल रहे सीसी रोड निर्माण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क का निर्माण निर्धारित 8 इंच मोटाई के बजाय महज करीब 3 इंच में किया जा रहा है। इसके साथ ही निर्माण में गुणवत्ता विहीन सामग्री के इस्तेमाल और बिना उचित समतलीकरण के ही ढलाई किए जाने की शिकायत भी सामने आई है। मामला सही पाया जाता है तो यह सिर्फ निर्माण की लापरवाही नहीं, बल्कि सरकारी राशि और तकनीकी मानकों के पालन पर गंभीर सवाल होगा। ग्रामीणों के मुताबिक मौके पर काम कर रहे मजदूरों ने भी कथित तौर पर पंचायत के जिम्मेदारों के निर्देश का हवाला दिया है। हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

अब सवाल यह है कि सड़क की स्वीकृत मोटाई वास्तव में कितनी है और मौके पर कितनी ढलाई हो रही है? निर्माण में इस्तेमाल सामग्री निर्धारित मानक की है या नहीं? इसकी तकनीकी जांच कौन करेगा?

विधायक रायमुनी भगत के विधानसभा क्षेत्र में सामने आई इस तस्वीर ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए हैं। इस तरह के गठिया कार्य जशपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक के छवि को धूमिल करने की कोशिश हो सकती है , लेकिन जनता की शिकायत पर निष्पक्ष जांच की मांग जरूर अपेक्षित है। संबंधित विभाग को मौके पर पहुंचकर सड़क की मोटाई, निर्माण सामग्री और स्वीकृत प्राक्कलन का मिलान कराना चाहिए। जरूरत पड़ने पर तकनीकी नमूने लेकर जांच भी होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular