
डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की दिशा में बड़ी पहल
जिला मुख्यालय स्थित पंचायत सभागार में आयोजित सरपंच प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण स्वच्छता को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई। प्रशिक्षण सत्र में सन्ना ग्राम पंचायत के सरपंच अरविंद कुजूर द्वारा गांव में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ई-रिक्शा की मांग की गई थी, जिसे प्रशासन द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।इस निर्णय के बाद अब सन्ना गांव में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की सुविधा शुरू की जाएगी। ई-रिक्शा के माध्यम से घर-घर से कचरा एकत्रित किया जाएगा, जिससे गांव में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और लोगों को स्वच्छ वातावरण प्राप्त होगा।
स्वच्छता को मिलेगी नई दिशा
सरपंच अरविंद कुजूर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बताया कि गांव में नियमित कचरा संग्रहण की सुविधा नहीं होने से स्वच्छता प्रभावित होती है। ई-रिक्शा मिलने से अब कचरा प्रबंधन व्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद भी दिया ।
ग्रामीणों में उत्साह
इस पहल से ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों का मानना है कि इससे न केवल गांव साफ-सुथरा रहेगा बल्कि बीमारियों पर भी नियंत्रण में मदद मिलेगी।
प्रशासन का सहयोग
जिला पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ऐसे प्रयासों को प्राथमिकता दी जा रही है। पंचायतों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर गांवों को स्वच्छ और आदर्श बनाने का लक्ष्य रखा गया है।



