
जशपुर विधायक द्वारा ग्राम पंचायत चड़िया में कराया जा रहा निर्माण, गुणवत्ता और सड़क की मोटाई पर उठे गंभीर सवाल
जशपुरनगर -: जशपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चड़िया में जशपुर विधायक द्वारा अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकार निधि से सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सड़क की मोटाई को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि सीसी रोड निर्माण में गुणवत्ता के साथ समझौता किया जा रहा है। उनका दावा है कि सड़क की मोटाई निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, अधिकांश हिस्से में करीब तीन इंच ढलाई की जा रही है, जबकि किनारों पर अधिक गहराई दिखाकर मोटाई ज्यादा प्रदर्शित करने का आरोप लगाया गया है।
ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क की वास्तविक मोटाई, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और स्वीकृत प्राक्कलन के अनुसार कार्य की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।अब सवाल यह है कि क्या जशपुर विधायक द्वारा ग्राम पंचायत चड़िया में कराया जा रहा यह निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार हो रहा है? ग्रामीणों ने मामले की जांच कर अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं जनपद पंचायत मनोरा के एसडीओ ने कहा कि मामले में संबंधित को नोटिस जारी किया जा रहा है जल्द ही जांच कर कार्यवाही किया जाएगा



