HomeUncategorizedकुनकुरी के निर्मला हॉस्टल से 8 छात्राएं लापता, एक लौटी, 7 की...

कुनकुरी के निर्मला हॉस्टल से 8 छात्राएं लापता, एक लौटी, 7 की तलाश जारी

जशपुर/कुनकुरी -: जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित निजी निर्मला हॉस्टल से बीती रात 8 छात्राओं के लापता होने की खबर सामने आने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सभी छात्राएं कक्षा 9वीं और 10वीं में अध्ययनरत हैं। घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात हॉस्टल से 8 छात्राएं अचानक गायब हो गईं। सुबह इनमें से एक छात्रा वापस हॉस्टल पहुंच गई, जबकि 7 छात्राएं अब भी लापता बताई जा रही हैं। छात्राओं के वापस नहीं लौटने की जानकारी मिलते ही उनके परिजन हॉस्टल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।घटना के बाद लापता छात्राओं की तलाश शुरू कर दी गई है। छात्राएं किन परिस्थितियों में हॉस्टल से बाहर गईं और उनके लापता होने के पीछे क्या वजह है, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। मामले से जुड़े लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है और छात्राओं की सकुशल वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि निर्मला हॉस्टल का संचालन मिशन संस्था द्वारा किया जाता है। नाबालिग छात्राओं के एक साथ हॉस्टल से लापता होने की घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। अब सभी की नजर छात्राओं की तलाश और मामले की आगे की जांच पर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular