
नाबालिको से कार्य कराने पर सरपंच-सचिव के कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
जशपुरनगर -: ग्राम पंचायत डुमरकोना के आश्रित ग्राम छिनगाटोली में पंचायत द्वारा कराए जा रहे सीसी रोड निर्माण कार्य में निर्माण स्थल पर नाबालिग बच्चों से भी मजदूरी कराई जा रही है।
विकास कार्यों में बच्चों को मजदूरी के लिए लगाना बेहद गंभीर मामला है।
एक ओर पंचायत स्तर पर विकास और जिम्मेदार जनप्रतिनिधित्व की बात की जाती है, वहीं दूसरी ओर बच्चों से कथित तौर पर मजदूरी कराने की मामला सामने आना पूरी व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़ा करता है।
अब प्रशासन को मामले को महज शिकायत मानकर नजरअंदाज करने के बजाय मौके पर जांच, बच्चों की उम्र का सत्यापन और जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। और संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए । निर्माण कार्य की निगरानी महज कागजों तक सीमित है?
बाल श्रम जैसे गंभीर विषय पर जिम्मेदारों की कथित लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।



