HomeUncategorizedरिश्तों का कत्ल, जशपुर में कलयुगी नाना ने नाबालिग नातिन के साथ...

रिश्तों का कत्ल, जशपुर में कलयुगी नाना ने नाबालिग नातिन के साथ की दरिंदगी

जशपुरनगर -: जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक नाना ने मानवता और खून के रिश्तों की तमाम मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए अपनी ही नाबालिग नातिन के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक घटना जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र की है। आरोपी नाना ने अपनी नाबालिग नातिन को घर के ही गौशाला में ले जाकर डराया-धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम बच्ची इस हैवानियत से सहमी हुई थी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुँचा।

घटना की सूचना मिलते ही दुलदुला पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी नाना को गिरफ्तार कर लिया है।

“इस घटना ने एक बार फिर समाज में मासूमों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहाँ संरक्षक ही भक्षक बन बैठा है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular