HomeUncategorizedजशपुर में भारत की जीत का जश्न, बस स्टैंड पर क्रिकेट प्रेमियों...

जशपुर में भारत की जीत का जश्न, बस स्टैंड पर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह..!

जशपुरनगर -: भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत के बाद पूरे देश की तरह जशपुर में भी क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे ही भारतीय टीम की जीत हुई, शहर के बस स्टैंड में क्रिकेट फैंस बड़ी संख्या में जुट गए और जीत का जश्न मनाने लगे।

बस स्टैंड पर मौजूद युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। हाथों में तिरंगा लिए फैंस देशभक्ति के नारे लगाते हुए झूमते नजर आए। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

युवाओं ने डीजे के साथ नाचते हुए भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में जीत की खुशी साफ दिखाई दी। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भी खुशी साझा की।क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि भारतीय टीम की यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का पल है। इसी खुशी को मनाने के लिए शहर के लोग स्वतः ही बस स्टैंड पर एकत्रित हो गए और देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा।

जशपुर में इस तरह का उत्साह यह दर्शाता है कि क्रिकेट के प्रति लोगों का जुनून कितना गहरा है और भारतीय टीम की हर जीत पूरे देश को एक साथ जश्न मनाने का मौका देती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular