छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय (महानदी भवन) में प्रशासनिक कार्यकुशलता और गतिशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। नवा रायपुर, अटल नगर से 28 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अंतर्गत कुल 38 अनुभाग अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नवीन विभागों में पदस्थ किया गया है।
यह आदेश अवर सचिव मनराखन भूआर्य के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। सभी अनुभाग अधिकारियों को अस्थाई रूप से और आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सामान्य प्रशासन विभाग के 19 जुलाई 2024 के परिपत्र के प्रावधानों का पालन करते हुए अपने नवीन पदस्थापना विभाग में तत्काल कार्यभार ग्रहण करें और इसका पालन प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराएं।
मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ प्रतिभा हुमने को समाज कल्याण विभाग का प्रभार दिया गया है। वहीं, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के दिनकर गजभिये को गृह (NRI Cell) विभाग, समाज कल्याण विभाग के घासीराम नेताम को जल संसाधन विभाग तथा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के गुलाब साव को वित्त विभाग में पदस्थ किया गया है। इसके अतिरिक्त जयश्री सोनकर को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, शकुन्तला तिर्की को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग और विद्याभुषण को गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस फेरबदल में 35 अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है, जबकि 3 अधिकारियों को उनके वर्तमान विभाग में ही यथावत रखा गया है। इनमें धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के ओंकार राम भूआर्य, महिला एवं बाल विकास विभाग की कांति सूर्यवंशी और वित्त विभाग की कुमुदनी एक्का शामिल हैं।
जारी आदेश के अनुसार दिनकर गजभिये को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग से गृह (NRI Cell) विभाग, घासीराम नेताम को समाज कल्याण विभाग से जल संसाधन विभाग, गुलाब साव को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग से वित्त विभाग और प्रतिभा हुमने को मुख्यमंत्री सचिवालय से समाज कल्याण विभाग में पदस्थ किया गया है। जयश्री सोनकर को आवास एवं पर्यावरण विभाग से योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, शकुन्तला तिर्की को परिवहन विभाग से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा हीरामणी राणा को अनुसूचित जनजाति विकास विभाग से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में बलवंत ठाकुर को साप्रवि (लेखा शाखा) से साप्रवि (अधीक्षण), डी.आर. ध्रुव को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, संगीता बोरकर को ग्रामोद्योग विभाग से विमानन विभाग, विद्याभुषण को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से गृह विभाग, दीपिका देवांगन को उच्च शिक्षा विभाग से वाणिज्य एवं उद्योग विभाग और सुनीता मरसकोले को स्कूल शिक्षा विभाग से सहकारिता विभाग में पदस्थ किया गया है।
शैलेन्द्र कुमार पात्रे को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, कमलेश कुमार धनगर को जल संसाधन विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग, संतोष कुमार महिलांग को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, संयोगिता चन्द्राकर को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, लोकनारायण शर्मा को उच्च शिक्षा विभाग से साप्रवि (कक्ष-5) और प्रतिभा पंचभावे को उच्च शिक्षा विभाग से वित्त विभाग में नई पदस्थापना दी गई है।
आदेश के अनुसार हीरामणी पटेल को साप्रवि (कक्ष-2) से लोक निर्माण विभाग, संगीता नायक को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से ग्रामोद्योग विभाग, अरूण कुमार रोहिदास को खनिज साधन विभाग से मछली पालन विभाग, इन्द्रपाल सिंह को साप्रवि (कक्ष-9) सामान्य प्रशासन विभाग कक्ष-13 विधिक प्रकोष्ठ, ग्रीष्मा राठौर को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से चिकित्सा शिक्षा विभाग और राजपाल बघेल को साप्रवि (अधीक्षण) से खनिज साधन विभाग में पदस्थ किया गया है।
विजय लाल जाटवर को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग से साप्रवि (लेखा शाखा), मिर्जा आयाज को वित्त विभाग से लोकभवन सचिवालय, मधुकांत चौबे को खनिज साधन विभाग से वित्त विभाग, रमा डण्डोतिया को गृह (NRI Cell) से वित्त विभाग, मेरी रोज कुजूर को वित्त विभाग से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, आरती भोंसले को वित्त विभाग से उच्च शिक्षा विभाग और मनीराम रात्रे को गृह विभाग से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा अश्वनी भतपहरी को साप्रवि (कक्ष-5), अति. प्रभार-परिवहन विभाग से खनिज साधन विभाग, संदीप शेण्डे को सहकारिता विभाग से चिकित्सा शिक्षा विभाग और सुमन गढ़पाले को वित्त विभाग से परिवहन विभाग में पदस्थ किया गया है। उल्लेखनीय है कि ओंकार राम भूआर्य को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग में, कांति सूर्यवंशी को महिला एवं बाल विकास विभाग में तथा कुमुदनी एक्का को वित्त विभाग में यथावत रखा गया है।



