दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में बुनियादी ढांचे के विकास और सुरक्षा को लेकर चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसके चलते कई प्रमुख रूटों की ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
दक्षिण मध्य रेलवे के अनुसार परिचालन कारणों और विकास कार्यों के मद्देनजर कुल छह एक्सप्रेस ट्रेनों को दिसंबर की विभिन्न तिथियों पर निरस्त किया गया है।
रेलवे ने बताया कि ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 10 दिसंबर को और वापसी में ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 13 दिसंबर को रद्द रहेगी।
इसी प्रकार ट्रेन नंबर 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस सात व 14 दिसंबर को, जबकि ट्रेन नंबर 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस 10 और 17 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से नहीं चलेगी।
इसके अलावा ट्रेन नंबर 17321 वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस 11 दिसंबर को तथा ट्रेन नंबर 17322 जसीडीह-वास्को डी गामा एक्सप्रेस 14 दिसंबर को पूरी तरह निरस्त रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए अपील की है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले रेलवे के पूछताछ नंबर 139 या नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम ऐप के माध्यम से अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति अवश्य चेक कर लें।



