HomeUncategorizedराजनांदगांव में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान पुलिस की सतर्कता, चाकू लेकर...

राजनांदगांव में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान पुलिस की सतर्कता, चाकू लेकर घूम रहे 8 युवक गिरफ्तार

राजनांदगांव में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में पुलिस बल पूरे आयोजन के दौरान तैनात रहा। पुलिस की सतर्कता के चलते झांकी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

झांकी में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ थी। ऐसे में पुलिस ने असामाजिक तत्वों और गुंडा-बदमाशों पर नजर रखी। सार्वजनिक जगहों पर चाकू जैसे हथियार लेकर घूम रहे 8 संदिग्ध युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

इसके अलावा शांति भंग करने की आशंका में 9 मामलों में 11 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

झांकी में पड़ोसी जिलों और दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। भीड़ के बीच किसी तरह की झड़प या अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस ने 1000 से ज्यादा संदिग्ध लोगों के हाथों से लोहे और धातु के कड़े निकलवाए।

चाकूबाजी रोकने और आर्म्स एक्ट के मामलों में तेजी से कार्रवाई करने वाले पुलिस जवानों का एसपी अंकिता शर्मा ने उत्साह बढ़ाया। उन्होंने ऐसे प्रत्येक पुलिस जवान को 500 रुपए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।

पुलिस की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के चलते दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण माहौल में गणेश विसर्जन झांकी का आनंद लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular