HomeUncategorizedसूरजपुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग से रेप के बाद नाबालिग ने सब्बल...

सूरजपुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग से रेप के बाद नाबालिग ने सब्बल और ब्लेड से की हत्या, बाल संप्रेक्षण गृह भेजी गई

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने 17 वर्षीय नाबालिग से रेप किया, जिसके बाद नाबालिग ने सब्बल से उसके सिर पर वार कर ब्लेड से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र के महुआपारा का है। हमले में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, SECL कर्मचारी कामता प्रसाद साहू का मकान निर्माणाधीन है। मकान में सामानों की देखरेख के लिए चौकीदार सीताराम गोंड़ को रखा गया था। नाबालिग लड़की कुछ दिन पहले ही काम के सिलसिले में सूरजपुर आई थी। चौकीदार सीताराम लड़की का दूर का रिश्तेदार था और वह उसे बाबा बुलाती थी। इस दौरान लड़की अपने मुंहबोले बाबा के यहां ही रुकी थी।

पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर की रात दोनों खाना खाने के बाद सो गए थे। आधी रात को सीताराम ने नाबालिग से जबरन रेप किया। इससे आक्रोशित होकर उसने पास रखे सब्बल से सीताराम के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद बिस्तर के पास रखे ब्लेड से उसका गला काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

अंधेरा होने और डर की वजह से नाबालिग कहीं नहीं गई। अगली सुबह वह निर्माणाधीन मकान से बाहर निकलकर भाग रही थी, तभी मजदूरों ने देख लिया। अंदर जाकर देखा तो सीताराम मृत हालत में पड़ा था। उसका गला कटा था और आसपास खून फैला था।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वारदात के बाद लड़की फरार हो गई थी। पुलिस ने मकान से भागी लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब उसने यह बात पुलिस को बताई।

पुलिस ने नाबालिग को पकड़कर न्यायिक हिरासत में कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular