नमस्कार.. जशपुर दर्शन पोर्टल में आपका स्वागत है . WELCOME TO JASHPUR DARSHAN NEWS PORTAL (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ) खबर भेजने के लिए संपर्क करे - +91 7748006666
spot_img
spot_imgspot_img

HomeUncategorizedशालेय राज्य स्तरीय ताईक्वांडो मे जशपुर को 2 स्वर्ण, 2 रजत, 5...

शालेय राज्य स्तरीय ताईक्वांडो मे जशपुर को 2 स्वर्ण, 2 रजत, 5 कांस्य पदक मिले, आयुष यादव और प्रतिक बड़ा करेंगे नेशनल मे राज्य का प्रतिनिधितव

कलेक्टर ने पदक विजेताओं को दी बधाई

जशपुर -: 23 वी शालेय राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन कोरबा में 10 से 14 तक किया गया। ताईक्वांडो प्रतियोगिता मे जशपुर जिले को 2 स्वर्ण, 2 रजत, 5 कांस्य पदक प्राप्त हुए। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने नेशनल के लिए चयनित खिलाडी आयुष यादव पिता अखिलेश यादव, प्रतिक बड़ा पिता निर्मल बड़ा को नेशनल मे बेहतर प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनायें दी। साथ ही जिले के युवराज कुमार ने रजत पदक, बिनेशन लकड़ा ने रजत पदक, करण राम, मनीष भगत,रुद्र प्रताप सिंह, ईशप्रिया लकड़ा, नेहा नागवंशी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

ताईक्वांडो खेल मे जशपुर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

ताईक्वॉन्डो कोच नंदलाल यादव ने बताया की नेशनल के लिए चयनित खिलाडी दिसम्बर मे मध्यप्रदेश के बेतुल शहर मे आयोजित नेशनल प्रतियोगिता मे हिस्सा लेंगे। जिसके लिए बच्चो को खेल मे पारंगत किया जा रहा है। खिलाडी को हर छोटे छोटे बारीकीयों की जानकारी दी जा रही है। जल्द ही ताईक्वांडो खेल मे जशपुर और भी अच्छा प्रदर्शन करेगा।सभी चयनित खिलाड़ियों को स्कूल के प्राचार्य, कोच सहित जिले के खिलाड़ियों व अभिभावकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
न्यूज़ वेबसाइट बनाने क लिए सम्पर्क करे
8383900865 / 6392321095

Most Popular

Recent Comments