नमस्कार.. जशपुर दर्शन पोर्टल में आपका स्वागत है . WELCOME TO JASHPUR DARSHAN NEWS PORTAL (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ) खबर भेजने के लिए संपर्क करे - +91 7748006666
spot_img
spot_imgspot_img

HomeUncategorizedबगीचा में आयोजित चुनाव कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर कांग्रेस समर्थकों...

बगीचा में आयोजित चुनाव कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर कांग्रेस समर्थकों ने किया भाजपा प्रवेश।

जशपुर -: कांग्रेस समर्थित सरपंच एवं ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री सहित कार्यकर्ताओं का भाजपा प्रवेश शुक्रवार को बगीचा में आयोजित चुनाव कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर कराया गया।इस दौरान भाजपा को मजबूती प्रदान कर चुनाव में जीत के लिए कार्य करने का मंत्र भी दिया गया। बगीचा में चुनाव कार्यालय का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव ने फीता काट कार्यालय का उद्घाटन किया।जिसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे श्री जूदेव ने विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कार्य करने प्रेरित किया और एकजुटता के साथ पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुवे आमजनों को मतदान के लिए प्रेरित करने का बात कहा।श्री जूदेव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सभी पदाधिकारी मतदाताओं को जागरूक कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने प्रेरित करें।

भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कार्यकताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रत्येक कार्यकताओं को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और इन जिम्मेदारियों का निर्वाहन भी करते हुवे भाजपा प्रत्यासी के पक्ष में माहौल तैयार कर जीत के लिए कार्य करना होगा।श्री राय ने कहा मतदाताओं तक केंद्र की मोदी सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह द्वारा चलाए गए सभी लाभकारी योजनाओं और इससे मिले फायदों को मतदाताओं तक पहुंचाने का बात कहा।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के ब्लॉक महामंत्री रामेश्वर यादव सहित कांग्रेस समर्थित सरपंच कवर साय तिर्की सरपंच रोकड़ा,गंगा राम नागेश,रामू एक्का,अशोक पैकरा,अनिल राम,बादल विश्वकर्माप्रभात देवक़ूवर सहित अन्य ने भाजपा की सदस्यता ली।इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता, डीडीसी रीना बरला, सुभाष गोयल, ललित नागेश, आर्यप्रताप सिंह जूदेव, केशव यादव, हरि नारायण शर्मा, रामसलोने मिश्रा, हरीश कुमार, भगवानो यादव, पवन सिंह, कौशल्या साय सहित भाजपा पदाधिकारी एवं सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
न्यूज़ वेबसाइट बनाने क लिए सम्पर्क करे
8383900865 / 6392321095

Most Popular

Recent Comments