नमस्कार.. जशपुर दर्शन पोर्टल में आपका स्वागत है . WELCOME TO JASHPUR DARSHAN NEWS PORTAL (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ) खबर भेजने के लिए संपर्क करे - +91 7748006666
spot_img
spot_imgspot_img

HomeUncategorizedजशपुर जिले में पहाड़ी कोरवा मतदाताओं में भारी उत्साह...कोरवा दंपत्ति ने  मतदान कर...

जशपुर जिले में पहाड़ी कोरवा मतदाताओं में भारी उत्साह…कोरवा दंपत्ति ने  मतदान कर ली सेल्फ़ी

जशपुर -:: विधान सभा निर्वाचन 2023 के चुनाव हेतु जशपुर विधान सभा क्षेत्र 12 जशपुर के जनपद पंचायत बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत कुटमा के मतदान केन्द्र क्रमांक 123 को विशेष पिछड़ी
जनजाति (पहाड़ी कोरवा ) वर्ग हेतु ट्राइबल मतदान केन्द्र का निर्माण किया गया है। जिसमे कुल मतदाता की संख्या – 968, पहाड़ी कोरवा मतदाता की संख्या – 357 है।

यह मतदान केन्द्र चुनई तिहार केआधार पर तैयार करते हुए पहाड़ी कोरवाओं के झोपड़ी मे पारम्परिक औजार जैसे तीर-धनुष, पारम्परिक
वाद्ययंत्र–मांदर बारिश से बचने हेतु गुगु, छितौरी, अनाज रखने हेतु पोटोभ, सामग्री सफाई के लिए सूप इत्यादि झोपड़ी में प्रदर्शनी हेतु मतदान केन्द्र के बाहर रखा गया है। दिव्यांग मतदाताओं के लिएट्रायसाईकल की व्यवस्था की गई है। साथ ही इस मतदान केन्द्र में महिला समूह के द्वारा 10 जनजातीय महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में PVTG मतदाताओं को वोट देने हेतु प्रेरित करने केसाथ-साथ शत प्रतिशत मतदान करने एवं सहयोग के लिए उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
न्यूज़ वेबसाइट बनाने क लिए सम्पर्क करे
8383900865 / 6392321095

Most Popular

Recent Comments