
जशपुर-:: नेशनल हाइवे 43 डोडकाचौरा स्थित रंगोली ढाबा के पास सिख समाज के द्वारा सोमवार को गुरुनानक जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर समाज के द्वारा लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। जहां सभी को लंगर में प्रसाद वितरण किया गया। सुबह 12 बजे कीर्तन पाठ किया गया। समाज प्रमुखों ने गुरुवाणी गाकर गुरु के आदर्शों उपदेशो को संदेश दिया।

वहीं जोगेन्द्र सिंह ने गुरुनानक देव के उपदेशों को बताते हुए गुरुनानक देव के भाईचारा, एकता और जातिवाद को मिटाने के उपदेशों का अनुसरण करने की सीख दी।

साथ ही दोपहर 12 बजे सबद कीर्तन हुआ। इसके बाद रैली निकाली गई। रैली में समाज प्रमुखों के अलावा बच्चे भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। इसके बाद गुरुद्वारा बनाने के लिए भूमिपूजन किया गया। छ.ग. सरकार के द्वारा सिख समाज को गुरुद्वारा बनाने के लिए केन्द्रीय विद्यालय मार्ग पर जमीन आबंटित किया गया। यहां 25 लाख की लागत से गुरुद्वारे का निर्माण किया जाएगा। जिसका समाज प्रमुख द्वारा भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर जोगेन्द्र सिंह , निर्मल सिंह, चंदन पहवा, बलबीर सिंह, विनोद कठपाल्या, जशविन्दर सिंह, रणवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग मौजूद थे।
