नमस्कार.. जशपुर दर्शन पोर्टल में आपका स्वागत है . WELCOME TO JASHPUR DARSHAN NEWS PORTAL (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ) खबर भेजने के लिए संपर्क करे - +91 7748006666
spot_img
spot_imgspot_img

HomeUncategorizedकलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सन्ना में तीरंदाजी अकादमी हेतु प्रस्तावित स्थल...

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सन्ना में तीरंदाजी अकादमी हेतु प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण

जशपुरनगर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज सन्ना तहसील में बनने वाले तीरंदाजी आकादमी हेतु प्रस्तावित स्थल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत चुनाव की तैयारियों का भी अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री व्यास तीरंदाजी आकादमी हेतु प्रस्तावित स्थल का अवलोकन करने पहुंचे। उन्होंने प्रस्तावित स्थल पर रनिंग ट्रैक व साइकलिंग ट्रैक बनाने का सुझाव दिया ताकि खिलाड़ियो के अभ्यास करने की ज्यादा सुविधा मिले। प्रस्तावित स्थल लगभग 25 एकड़ है, जिस पर तीरंदाजी आकादमी का निर्माण किया जाना है। कलेक्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सीएससी में कार्यरत डॉक्टरों सहित अन्य कर्मचारियों की जानकारी ली। उन्होंने सीएससी के हर एक कमरे में जाकर वहां संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने रजिस्टर पर मैन्यूली किए जा रहे ओपीडी व आईपीडी कार्य को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने सीएससी की साफ-सफाई की व्यवस्था निरंतर किए जाने, पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था करने, यहां पर आने वाले मरीजों और उसके परिजनों के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था करने, लाइटिंग की पर्याप्त व्यवस्था करने, डॉक्टरों के कक्षों में नाम पट्टिका लगाने, सीपेज को ठीक करने करने और रंग रोगन कार्य करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री व्यास ने सन्ना के ग्राम पंचायत भवन में पंचायत चुनाव हेतु चल रहे नाम निर्देशन प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला और शासकीय प्राथमिक शाला सन्ना में बने मतदान केंद्रों का अवलोकन किया और सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएचएमओ श्री जी.एस. जात्रा, सन्ना तहसीलदार श्री सुनील अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
न्यूज़ वेबसाइट बनाने क लिए सम्पर्क करे
8383900865 / 6392321095

Most Popular

Recent Comments