नमस्कार.. जशपुर दर्शन पोर्टल में आपका स्वागत है . WELCOME TO JASHPUR DARSHAN NEWS PORTAL (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ) खबर भेजने के लिए संपर्क करे - +91 7748006666
spot_img
spot_imgspot_img

HomeUncategorizedअंतिम दिन भी सन्ना धान खरीदी केंद्रों में किसानों की लंबी लाइन,...

अंतिम दिन भी सन्ना धान खरीदी केंद्रों में किसानों की लंबी लाइन, तहसीलदार और पटवारियों की निगरानी में हो रही धान खरीदी..

जशपुर : जिले में धान खरीदी का आज अंतिम दिन होने के बावजूद सन्ना धान खरीदी केंद्र में किसानों की भारी भीड़ देखी गई। बड़ी संख्या में किसान अपने धान की तौल कराने के लिए कतार में खड़े रहे। वही आज धान खरीदी तहसीलदार और पटवारियों के निगरानी में हो रही है।धान खरीदी केंद्र प्रभारी दिलेश्वर यादव ने जानकारी दी कि इस वर्ष खरीदी के आंकड़े पिछले साल की तुलना में अधिक हैं। पिछले वर्ष करीब 1,000 किसानों से 72,000 क्विंटल धान खरीदा गया था, जबकि इस साल 1,183 किसानों से 81,000 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है। इस बार लगभग 1,400 से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया था।

धान उठाव की धीमी गति से समिति प्रबंधक चिंतितधान खरीदी के साथ ही धान उठाव की धीमी गति प्रशासन के लिए परेशानी का कारण बन रही है। अब तक केवल 15,490 क्विंटल धान का ही उठाव हो पाया है, जिससे समिति प्रबंधक चिंता में हैं।

पिछले साल भी बंपर खरीदी के बावजूद समय पर धान का उठाव न होने से समिति को नुकसान उठाना पड़ा था। इस बार भी ऐसी ही स्थिति बनने के संकेत मिल रहे हैं। धान उठाव में तेजी लाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो।धान खरीदी की अंतिम तिथि होने के कारण किसानों की भीड़ लगातार बढ़ रही है, जिससे व्यवस्था संभालना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
न्यूज़ वेबसाइट बनाने क लिए सम्पर्क करे
8383900865 / 6392321095

Most Popular

Recent Comments