
नारायणपुर!! शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासनताला में 1 फरवरी को भारतीय तटरक्षक बल स्थापना दिवस मनाया गया। एन.एस.एस कार्यक्रम अधिकारी रईसुल हसन खान ने भारतीय तटरक्षक स्थापना दिवस के इतिहास एवं महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि, 1 फरवरी 1977 को भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना की गई, तथा वर्तमान में भारतीय तटरक्षक बल को दुनिया की चौथे सबसे बड़े तटरक्षक बल के रूप में स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी समुद्री सीमा लगभग 7500 किलोमीटर लंबी है, भारतीय तटरक्षक बल यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारा समुद्र सुरक्षित है, कोई गैर कानूनी गतिविधियां न हो इस बात के लिए सजग रहते हैं, समुद्री प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण सुनिश्चित करते हुए समुद्री पर्यावरण की रक्षा करते हैं, भारतीय मछुआरों की सुरक्षा तथा विदेशी मछुआरों की जांच करते हैं,समुद्र में जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के उपायों के मामलों को देखते हैं तथा वैज्ञानिक डेटा एकत्रित करते हैं।
अपने स्थापना के बाद से भारतीय तटरक्षक बल ने हजारों लोगों की जान बचाई है और उपद्रवियों को पकड़ा है। हजारों करोड रुपए की दवाइयां, प्रतिबंधित पदार्थ और अवैध समान भी जप्त किया है। उन्होंने कहा कि,भारतीय तटरक्षक बल के शौर्य,वीरता,त्याग के लिए 1 फरवरी को भारतीय तटरक्षक बल स्थापना दिवस मनाकर सम्मान देना हम भारतीयों का परम कर्तव्य है तथा उनसे सीख लेते हुए मां भारती की आन,बान और शान की रक्षा के लिए समर्पित होना हम सबका कर्तव्य है।