
9 अक्टूबर को रायपुर-केंवटी-रायपुर मेमू ट्रेन के विस्तार होने की संभावना है। इस दिन रेलवे सुरक्षा बल का स्थापना दिवस है। राजधानी रायपुर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आने वाले हैं। कार्यक्रम के दौरान वह रावघाट से रायपुर मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।
ट्रेन के विस्तार से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। 35 से 40 रुपए खर्च कर दुर्ग से रावघाट जा सकेंगे। यह सड़क मार्ग की तुलना में काफी कम किराया है।
ट्रेन के विस्तार की तैयारी रायपुर रेल मंडल ने कर ली है। हालांकि डीआरएम दयानंद का कहना है कि आरपीएफ के स्थापना दिवस का कार्यक्रम तय है। संरक्षा कमेटी ने भी ट्रैक और स्टेशन की रिपोर्ट भेज दी है। फिलहाल ट्रेन का विस्तार की तिथि तय नहीं है।
आने वाले दिनों में बस्तर में कुछ बड़े कार्यक्रम होने वाले हैं। पिछले दिनों रेलवे संरक्षा आयुक्त ने केंवटी से रावघाट रेल मार्ग का निरीक्षण किया था। इसके बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट रायपुर रेल मंडल को सौंप दी है।
रिपोर्ट में रावघाट रेलवे स्टेशन और 17.5 किमी के इस ट्रैक को सही पाया गया है। इसके साथ ही ट्रैक में ट्रेन दौड़ने की अनुमति मिल गई है। अब ट्रैक में ट्रेन दौड़ाना है।



